फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक तोहफा: नाबालिग लड़की ने थमाया पार्सल, खोलते ही कारोबारी के उड़े होश; कटा अंगूठा.. जानें और क्या?

Tue, 29 Apr 2025 01:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एक नाबालिग लड़की समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने लड़की के जरिए कारोबारी के पास पार्सल भेजा था।
विज्ञापन
AI Generated - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगतपुरी थाना क्षेत्र में कारोबारी को प्लास्टिक का कटा हुआ अंगूठा और धमकी भरा पत्र भेजकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एक नाबालिग लड़की समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने लड़की के जरिए कारोबारी के पास पार्सल भेजा था। आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और रिश्तेदार सचिन जैन के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि जगतपुरी में रहने वाले एक कारोबारी ने 16 अप्रैल को जगतपुरी थाने में धमकी देकर रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की। उसने बताया कि उसे पार्सल मिला है, जिसमें पत्र था। पार्सल लड़की लेकर आई थी। पत्र में पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। पार्सल में स्मार्ट-वॉच और एक प्लास्टिक का मानव अंगूठा था। जांच में पता चला कि बदमाश ने पत्र में गाजा युद्ध पीड़ितों की मदद के लिए रंगदारी मांगे जाने की बात लिखी थी। रंगदारी नहीं देने पर कटे अंगूठे जैसा हाल शरीर के अन्य अंगों की भी करने की धमकी दी गई थी। कैमरे की मदद से पुलिस ने नाबालिग लड़की को पकड़ा। 

पूछताछ के बाद अभिषेक को जगतपुरी थाने के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह कारोबारी को 30 सालों से जानता है। उसने पैसे ऐंठने की योजना बनाई। उसने रिश्तेदारों सचिन जैन और लड़की की मदद ली। पुलिस ने निशानदेही पर सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि उसने इंडिया मार्ट से 35 सौ रुपये में अंगूठा (प्लास्टिक से बना कृत्रिम) और दिलशाद गार्डन से 500 रुपये की स्मार्ट वॉच खरीदी। उसने दिलशाद गार्डन स्थित दुकान से अपने मोबाइल फोन से टाइप किया हुआ धमकी भरा पत्र प्रिंट करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें