फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुरी हत्याकांड में तीन पकड़े: बदले के लिए की सूरज की हत्या, निशाने पर था छोटा भाई; हमलावर का खुलासा

Fri, 02 May 2025 06:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सीलमपुर जैसी एक वारदात सुल्तानपुरी में भी सामने आई। जहां एक  सूरज नाम के लड़के की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार एक आरोपी ऋतिक ने इस मामले में खुलासा किया है। 
विज्ञापन
सुल्तानपुरी में सूरज हत्याकांड - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुरी इलाके में मारपीट का बदला लेने के लिए हमलावरों ने सूरज की हत्या की थी। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एक आरोपी ऋतिक ने खुलासा किया है कि मृतक सूरज ने तीन चार दिन पहले उसकी पिटाई कर दी थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस भागे हुए आरोपियों और इनके निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामदगी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस को मिली थी चाकू मारने की सूचना
जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 30 अप्रैल की रात संजय गांधी अस्पताल से एक युवक के चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि सी-6 ब्लॉक निवासी सूरज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 

करीब ढ़ाई तीन साल से थी छोटे बेटे से विवाद
अतिरिक्त थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सूरज के पिता बिंदर ने सी-10 ब्लॉक सुल्तानपुरी के रहने वाले पांच युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि करीब ढ़ाई तीन साल से उसके छोटे बेटे चांद का सी-10 के रहने वाले लड़कों से विवाद चल रहा है। 

सीसीटीवी कैमरे की जांच में जुटी पुलिस, चार की पहचान
जांच में पता चला कि दोनों पक्ष एक दूसरे के घरों पर कई बार गोलीबारी कर चुके हैं और दोनों पक्षों की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज है। पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों के घरों पर दबिश दी। लेकिन सब गायब मिले। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसके जरिए पुलिस ने चार हमलावरों की पहचान ऋतिक, पप्पू, राहुल और निखिल के रूप पहचान की। 

पुलिस ने ऐसे हमलावरों को पकड़ा
बृहस्पतिवार रात पुलिस आरोपियों के गंदा नाला के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। जहां से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। ऋतिक ने बताया कि मृतक के परिवार वालों से दुश्मनी चल रही थी। तीन चार दिन पहले सूरज और उसके भाई ने उसकी पिटाई कर दी। जिसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

हमलावरों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
उन्हें पता चला कि 30 अप्रैल को सूरज विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा है। उनलोगों ने निर्मल अस्पताल के पास उसे घेर कर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार ऋतिक पर दो, राहुल पर पांच और निखिल पर लूटपाट के दो मामले दर्ज हैं। निखिल ने नाबालिग रहते दोनों वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें