फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तू मेरा फोन नहीं उठा रहा है ना, अब तू अपनी सुरक्षा बढ़ा ले, व्हाट्सएप पर आ रहे वॉइस मैसेज

Fri, 19 Jul 2019 09:33 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
....तू मेरा फोन नहीं उठा रहा है ना, अब मैं तेरा नुकसान ही करूंगा। तू तेरी सुरक्षा बढ़ा ले, पहले तेरे सुरक्षाकर्मियों को ही मारूंगा। गुरुग्राम समेत फरीदाबाद पुलिस की नाक में दम करने वाले गैंगस्टर कौशल के नाम से शहर के कई व्यापारियों को वाट्सएप पर वॉयस मैसेज के रूप में ऐसे ही उगाही के संदेश आ रहे हैं। 
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह में कौशल के नाम पर कई व्यापारियों के पास ऐसे कॉल आने के बाद गुरुग्राम पुलिस के भी होश उड़ गए है। जिसमें पुलिस के अलावा एसटीएफ भी आए हुए इन नंबरों की जांच पड़ताल कर रही है।   

गुरुग्राम पुलिस के ऑपरेशन क्लीन अप में गैंगस्टर कौशल के मुख्य गुर्गो की ताबड़तोड़ गिरफ्तारी के बाद कौशल काफी समय तक खामोश रहा था। इसके बाद पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने कौशल गैंग की पूरी तरह कमर तोड़ दी। 
विज्ञापन


लेकिन फरीदाबाद में कांग्रेसी नेता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या के बाद गैंगस्टर कौशल का नाम फिर से सुर्खियों में आ गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि कौशल ने नए गुर्गों के साथ गैंग को तैयार कर लिया है। एसआईटी की ओर से कौशल की कथित प्रेमिका और उसकी पत्नी को दबोच लिया। 
 

विकास हत्याकांड के बाद अब कौशल के नाम पर फिर से गुरुग्राम में आढ़तियों, व्यापारियों और कई ज्वैलर्स को धमकी भरे उगाही के कॉल आने शुरू हो गए है। एक व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद थाईलैंड के नंबर से उसके मोबाइल पर 39 सेकेंड्स और 14 सेकेंड्स के दो वॉइस मैसेज आए। 

जिसमें उस शख्स ने खुद को कौशल बताते हुए धमकी दी। उसने कहा कि तू तेरी सुरक्षा बढ़ा ले, मैं पहले तेरे सुरक्षाकर्मियों को ही गोली मारूंगा, फिर तेरा नुकसान करूंगा। वॉइस मेसेज में उसने आगे कहा कि तू चाहे कहीं भी शिकायत कर दे, तेरा नुकसान निश्चित है। अभी तुमसे 20 लाख मांग रहा हूं फिर ये 40 लाख हो जाएगा। 

 पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में जिले कई व्यापारियों को वाट्स एप के माध्यम से विदेशी नंबरों से कॉल और वॉइस संदेश मिले है। जिसमें उनसे कौशल के नाम पर उगाही मांगी गई है। इससे व्यापारी डरे हुए है। ऐसे कई व्यापारियों की शिकायतों के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जिसमें साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। 
 
विज्ञापन

थाईलैंड के नंबर से आया कॉल 

कौशल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद वह थाईलैंड से दुबई में जाकर छिप गया है। एनआईए को चकमा देने के लिए वह थाईलैंड के नंबरों से दुबई में बैठकर व्हाट्सएप के जरिए कॉल कर रहा है। गुरुग्राम में जितने भी नंबरों से कॉल आया वह थाईलैंड के नंबर थे। पुलिस इन सभी नंबरों का डाटा तैयार कर जांच कर रही है। 

कौशल के नाम पर लोगों को व्हाट्सएप अप पर धमकी भरे कॉल या संदेश भेजने की शिकायत मुझे नहीं मिली है। एसटीएफ पहले से ही कौशल को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है। 
केके राव, आईजी, स्पेशल टास्क फोर्स (हरियाणा)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें