फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी

Fri, 27 Dec 2019 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
Police - फोटो : Police
विज्ञापन
बेगमपुर इलाके में एक कारोबारी को बदमाश ने फोन कर 20 लाख की रंगदारी मांगी है। व्हाट्सएप कॉल के जरिये फोन कर बदमाश ने रुपये नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रोहिणी सेक्टर- 23 इलाके में रहने वाले कारोबारी ने बताया कि उसका होटल का कारोबार है। मंगलवार शाम किसी अनजान नंबर से उसके पास व्हाट्सएप पर फोन आया। कॉलर ने कहा कि मेरी मदद करो। 

जब कारोबारी ने उसके बारे में जानने की कोशिश की तो उसने फोन काट दिया। कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन कर अपना नाम कुलदीप फज्जा बताया। उसने फोन काटने पर कारोबारी को धमकी देते हुए कहा कि वह गोगी गैंग का सदस्य है। 20 लाख रुपये नहीं मिले तो जल्द ही तुम्हें जान से मार देंगे। कारोबारी ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी और अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन


चाणक्यपुरी में स्कूटी सवार लड़का-लड़की को टक्कर मारी 

चाणक्यपुरी थाना इलाके में बुधवार रात बिहार भवन के पास कौटिल्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार लड़का-लड़की को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को आरएमएल में भर्ती कराया गया है। घायल लड़की की पहचान दीपाली के रूप में हुई, जबकि युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बैलेनो कार चालक चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 

चर्च के अंदर मोबाइल चुराते रंगे हाथ पकड़ा

मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने कैथोलिक चर्च में मोबाइल फोन चुराते एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि चोरी आदि वारदात की आशंका को देखते हुए चर्च के अंदर व बाहर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। 

आरोपी वारदात करके भाग पाता, इससे पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल के अनुसार, गोल डाकखाना स्थित कैथोलिक चर्च में एसआई जयसिंह, एएसआई इंदर व हवलदार रितुल की टीम को सादे कपड़ों में तैनात किया गया था। 

बुधवार रात करीब डेढ़ बजे रिया कुमार नाम की महिला चोर-चोर का शोर मचाने लगी। पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी देव नगर, करोल बाग निवासी कुणाल (19) को गिरफ्तार कर लिया। रिया कुमार की शिकायत पर मंदिर मार्ग थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी ने रिया कुमार का मोबाइल चुराने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें