दिल्ली पुलिस ने भाजपा नेता विनय कटियार की शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। नॉर्थ एवेन्यू पुलिस ने मामला दर्ज धमकी देने वाली तलाश शुरू कर दी है।
विनय कटियार ने अपनी शिकायत में कहा था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कटियार का आरोप है कि बुधवार रात जब वह नॉर्थ एवेन्यू स्थित अपने सरकारी फ्लैट पर थे तो किसी अज्ञात शख्स ने मोबाइल पर फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
कॉल करने वाले ने पहले कटियार का नाम पूछा और इसके बाद उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। उसने धमकी दी कि तुम खुद को कब तक बचाओगे, मैं कुछ दिनों में तुम्हें मार दूंगा। उन्होंने जब आरोपी से पूछा कि वह कहां से बोल रहा है तो उसने जंतर मंतर बताया। इसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा।