फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी के मुख्यालय सिविक सेंटर उड़ाने की धमकी

Sun, 13 Apr 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी के मुख्यालय सिविक सेंटर को उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के नाम से दी गई है। साथ ही साउथ जोन के अतिरिक्त आयुक्त, सदन में स्थायी समिति के अध्यक्ष और नेता विपक्ष को भी धमकाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी को इस बारे जानकारी दे दी गई है। स्पेशल सेल को भी जांच में लगाया गया है। अधिकारी मान रहे हैं कि ये किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है। पुलिस के अनुसार, गत शुक्रवार को कमला मार्केट स्थित सिविक सेंटर में एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त के नाम एक पत्र मिला।

पढ़ें: चुनाव आयोग ने चलाया डंडा, आजम खान बुरे फंसे

इसके ऊपर डी कंपनी लिखा है। इसी तरह का पत्र एडिशनल डिप्टी कमिश्नर विज्ञापन, चेयरमैन स्थायी कमेटी और नेता विपक्ष को भी मिला है।

इसमें अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद के गुर्गे शकील की ओर से कहा गया है कि अगर साउथ एमसीडी मैसर्स नंबर वन एडवरटाइजिंग के विज्ञापन को हटाती है तो उसके खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कंपनी के मालिक से भी किसी प्रकार की बकाया राशि वसूलने, नोटिस भेजने या अन्य कार्रवाई करने की कोशिश पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले की देखरेख खुद दाऊद इब्राहिम कर रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें