फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देकर दहेज के लिए किया प्रताड़ित

Fri, 20 Nov 2015 07:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सारन में एक विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज के प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सारन गांव निवासी फरजाना ने बृहस्पतिवार को थाना सारन में शिकायत दर्ज कराई।

उसने बताया कि उसका निकाह 2 नवंबर 2011 को दिल्ली निवासी नजर मोहम्मद से हुआ था। महिला का आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति, देवर शान मोहम्मद, ससुर हाजी अब्दुल नवी और सास अकीला उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। फरजाना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें