फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को खतरा, रोकथाम के लिए नहीं उठाए जा रहे कदम' 

Tue, 26 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Swati Maliwal
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का कहना है कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में हैं।
विज्ञापन


हर दिन महिलाओं व बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन इनकी रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस, उपराज्यपाल नजीब जंग से उच्च स्तरीय कमेटी बनाने की मांग की, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। 
Trending Videos
विज्ञापन

जल्द नहीं लिया निर्णय तो हालात होंगे बदतर

दिल्ली पुलिस
सोमवार को रेप पीड़ित बच्चियों से मिलने के बाद स्वाति ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वे उनके इलाज के लिए पूरी मदद करेंगी। 

स्वाति ने कहा कि रविवार को 14 साल की बच्ची से रेप के बाद मौत मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि चार साल की बच्ची से रेप की घटना ने फिर दिल्ली को हिला दिया। 

आयोग ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत दिल्ली पुलिस से अपील की है कि महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए ठोस कदम उठाएं। यदि जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो हालात और खराब हो जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें