फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा समेत कई इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में निकली फर्जी

Thu, 09 Apr 2026 03:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूराे, नई दिल्ली

सार

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा समेत कई सरकारी कार्यालयों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए आई। जिससे राजधानी में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा समेत कई सरकारी कार्यालयों को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी संबंधी ईमेल मिले। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक सुरक्षा जांच शुरू की गई। जांच के बाद सभी जगह बम होने की सूचना झूठी निकली। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ईमेल सुबह 8.14 बजे विधानसभा और दिल्ली सरकार के कार्यालयों से जुड़ी ईमेल आईडी सहित कई आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए। इसमें दिन में अलग-अलग समय पर विधानसभा, सचिवालय, कुछ स्कूलों और एक मेट्रो स्टेशन पर संभावित विस्फोटों का जिक्र किया गया था। 

दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्तों और खोजी कुत्तों की इकाइयों के साथ मिलकर विधानसभा परिसर, सचिवालय, चिह्नित स्कूलों और मेट्रो स्टेशनों पर व्यापक जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ईमेल फर्जी थे, लेकिन जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। 

पुलिस ने बताया कि ईमेल में उल्लिखित सभी स्थानों की जांच की जा रही है, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है और प्रवेश और निकास स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ईमेल के स्रोत का पता लगाने और प्रेषक की पहचान के लिए साइबर टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें