फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट का असर राजधानी की आपदा तैयारियों पर भी, अटका दमकल का समर एक्शन प्लान

Thu, 09 Apr 2026 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) का समर एक्शन प्लान हाई प्रेशर पंप की सप्लाई में देरी के कारण अधर में लटक गया है। ये पंप इटली से फ्रांस होते हुए भारत आने थे, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मूज में बाधा के चलते इनकी आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
demo - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब राजधानी की आपदा तैयारियों पर भी दिखने लगा है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) का समर एक्शन प्लान हाई प्रेशर पंप की सप्लाई में देरी के कारण अधर में लटक गया है। ये पंप इटली से फ्रांस होते हुए भारत आने थे, लेकिन स्ट्रेट ऑफ होर्मूज में बाधा के चलते इनकी आपूर्ति प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के अनुसार, गर्मियों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए 26 क्यूआरवी (क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल) तैनात करने की योजना बनाई गई थी। ये मारुति एक्सल वाहन हैं। ये छोटे अत्याधुनिक वाहन तंग गलियों में आसानी से पहुंच सकते हैं, लेकिन इनमें लगने वाले हाई प्रेशर पंप समय पर नहीं पहुंच सके। ये पंप इंटली से आने से थे। इन पंपों के लिए फरवरी में ही टेंडर जारी कर दिए गए थे।

अधिकारियों का कहना है कि अब इन उपकरणों को स्वेज नहर के रास्ते अफ्रीका होते हुए भारत लाया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि पंप पहुंचने के बाद ही योजना को पूरी तरह लागू किया जा सकेगा। हालांकि दिल्ली का मौसम अभी ठंडा है और बारिश होने के चलते आग की घटनाएं बढ़ नहीं रही हैं। माना रहा है कि जब तक गर्मी प्रचंड रूप लेकर तब तक हाई प्रेशर पंप दिल्ली पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


गर्मियों में 75 फीसदी बढ़ जाती हैं घटनाएं
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में गर्मियों के दौरान आग की घटनाएं सामान्य दिनों की तुलना में करीब 75 प्रतिशत तक बढ़ जाती हैं, जिससे इस योजना का समय पर लागू होना बेहद अहम माना जा रहा है।

पंप मिलते ही क्यूआरवी वाहनों को जल्द तैनात कर दिया जाएगा।
- एके. मलिक, डिप्टी फायर चीफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें