फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 33 दूतावासों में ब्लास्ट की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक में चल रही आतंकी हिंसा और जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ के बीच अब देश की राजधानी दिल्ली में भी बड़े आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली में 33 दूतावासों को धमकी भरी चिट्ठी मिली। सूत्रों के अनुसार चिट्ठी में ब्लास्ट की धमकी दी गई है।

चिट्ठी मिलने के बाद दूतावासों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल खुफिया विभाग इन चिट्ठियों की जांच में जुटा है।
विज्ञापन

दूतावास करेंगे सुरक्षा की समीक्षा

एक हिंदी न्यूज चैनल के मुताबिक, ये धमकी भरी चिठ्ठी दक्षिण और नई दिल्ली इलाके में मौजूद दूतावासों को भेजी गई है। पत्र मिलने के बाद सभी दूतावसों की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है।

इस मामले में आईबी ने चिट्ठियों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सभी दूतावासों को एक ही माध्यम के जरिए ये चिट्ठी भेजी गई है।

सूचना मिलने के तुरंत बाद ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही सभी दूतावासों को सुरक्षा व्यवस्‍था की समीक्षा करने के आदेश भी दे दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें