फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के होटल में मॉडल से गैंगरेप करने वालों ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
तुगलक रोड थाना पुलिस ने नई दिल्ली के एक होटल में मॉडल के साथ दरिंदगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड खत्म होने केबाद दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि नई दिल्ली के एक होटल में आठ व नौ जनवरी की रात 24 वर्षीय मॉडल के साथ गैंगरेप हुआ था। मॉडल ने 14 जनवरी को तुगलक रोड थाने में इसकी शिकायत दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

फेसबुक के जरिए हुई दस

मूलरूप से देहरादून की रहने वाली मॉडल दिल्ली के नांगलोई इलाके में रहती है। उसने अपनी शिकायत में कहा था कि फेसबुक के जरिए उसकी मुलाकात यश बाबा से हुई थी।

आठ-नौ जनवरी की रात उसे फोटो शूट करने के बहाने होटल में बुलाया। यहां उसकेसाथ होटल में तीन आरोपियों ने गैंगरेप किया। मॉडल ने ये भी आरोप लगाया था कि उसकेसाथ कुकर्म भी किया गया। किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी।

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो आरोपी यश बाबा और नवीन अरोड़ा उर्फ रोहित ने कोर्ट ने अग्रिम जमानत ले ली थी। शुक्रवार को कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द कर दिया था।

इसके बाद तुगलक रोड थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। यश बाबा और नवीन अरोड़ा दोनों मूलरूप से इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट, कानपुर के रहने वाले हैं और दिल्ली में लाजपत नगर में रह रहे थे। दोनों दिल्ली में टूर एंड ट्रेवल्स का काम करते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें