फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ट्वीट में है विश्वास और महिला के संबंधों का सच!

Mon, 10 Aug 2015 12:04 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला द्वारा कुमार विश्वास पर छेड़खानी करने के आरोपों के मामले में नया मोड़ आता नजर आ रहा है। अब तक जहां कुमार विश्वास इसे साजिश करार देकर भाजपा पर हमला कर रहे थे।
विज्ञापन


वहीं अब वे अपने तर्क को साबित करने के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। हालांकि कुमार विश्वास की सक्रियता सोशल साइट्स पर ज्यादा और जमीनी स्तर पर कम नजर आ रही है।

गौरतलब है कि महिला ने कुमार पर संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने घटनास्थल लीला होटल बताया है। लीला होटल सरोजनी नगर थाना इलाके में आता है।
विज्ञापन


महिला ने पांच अगस्त को चाणक्यपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कुमार विश्वास ने लीला होटल में उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

शाजिया लगा रही एक तीर से दो निशाने?

ऐसे में अब आप के वरिष्ठ नेता ने अपने ट्विटर हैंडल से बीजेपी इनसाइडर के एक ट्विट को रि-ट्विट किया है। जिसके हवाले से कुमार विश्वास छेड़छाड़ के मामले पर शाजिया इल्मी की ओर इशारा कर रहे हैं।

इस ट्विट के मुताबिक कुमार विश्वास और दिल्ली महिला आयोग की छवि खराब करने के पीछे शाजिया इल्मी का आइडिया है। हालांकि कुमार लिख चुके हैं कि इस मामले की स्क्रिप्ट कहीं और लिखी जा रही है।

गौरतलब है शाजिया इल्मी आम आदमी पार्टी की सदस्य रह चुकी हैं। जबकि दिल्ली महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष स्वाति मालीवाल आप नेता नवीन जयहिंद की पत्नी है।

इतना ही नहीं कुमार विश्वास ने आप विधायक अलका लांबा पर हुए हमले का जिम्मेदार बीजेपी को बताया है। कुमार ने ट्विट करते हुए पीएम मोदी को जिल्लेसुभानी कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें