फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दम घोंटने लगी दिल्ली की हवा, पहली बार इस सीजन में वायु गुणवत्ता सूचकांक पहुंचा 300 पार

Thu, 17 Oct 2019 04:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pollution in delhi ncr - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इस सीजन में पहली बार दिल्ली की हवा बेहद खराब रही। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के आंकड़े को पार कर गया। पूरी दिल्ली में दिन भर स्मॉग छाया रहा। इससे लोगों ने आंखों में जलन महसूस की। साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत रही। सफर का पूर्वानुमान है कि मौसम में बड़ा फेरबदल नहीं होने पर आने वाले दिनों में राजधानी के वायु प्रदूषण स्तर में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली की आबोहवा पर नजर रखने वाली सरकारी एजेंसियों का कहना है कि मंगलवार देर रात से यह आंकड़ा 290 से ऊपर चल रहा था। बुधवार दोपहर तीन बजे यह 301 तक पहुंच गया। वहीं, बीते 24 घंटों का औसत 304 तक रहा। 

खास बात यह कि दिल्ली के 34 मॉनिटरिंग स्टेशन वाले इलाकों में से अधिकतर में सूचकांक 320 के आसपास रहा। सबसे ज्यादा खराब हवा द्वारका की रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 355 के पार रहा। 
विज्ञापन


सफर का आकलन है कि बुधवार को हवा की खराबी का सबसे नुकसानदेह हिस्सा धूल के महीन कणों पीएम 2.5 का रहा। इसकी बड़ी वजह सतह पर चलने वाली हवा की चाल का धीमा होना है। इससे प्रदूषक दिल्ली के वातावरण में ठहर गए हैं। इनका फैलाव दूर तक नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा पांच फीसदी

पराली
सफर का कहना है कि स्थानीय मौसम में बदलाव आने से हवा बेहद खराब हुई है। इसमें ज्यादा प्रभाव बाहरी से ज्यादा घरेलू प्रदूषकों का है। बीते 48 घंटों में हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत बॉर्डर इलाके में पराली जलाने की घटनाएं ज्यादा दिख रही हैं। फिर भी, हवा की गति धीमी होने से इससे होने वाला प्रदूषण बड़ी मात्रा में दिल्ली नहीं पहुंचा है। 

बुधवार को सिर्फ पांच फीसदी हिस्सा पराली के धुएं का है। वहीं, पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार व शुक्रवार को यह आंकड़ा पांच से आठ फीसदी तक रहने का अंदेशा है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों को प्रदूषण सूचकांक
(पूरी दिल्ली का शाम 6 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक: 311)
द्वारका सेक्टर- 8: 358
बवाना: 354
मुंडका: 350
आनंद विहार: 343
नरेला: 339
वजीरपुर: 339
विवेक विहार: 338
सीरी फोर्ट: 333
अशोक विहार: 332
रोहिणी: 332
डीटीयू: 331
जनकपुरी: 330
नेहरू नगर: 326
आया नगर: 320
बुराड़ी: 318
पंजाबी बाग: 318
ओखला: 316
जेएनयू: 315

बुधवार को हवा पर असर डालने वाले कारक:
अच्छा असर:
दिल्ली की धूल।
बाहर से आने वाली धूल।
हवा की दिशा।
वातावरण में नमी।
मिक्सिंग हाइट।
स्थानीय तापमान।

बुरा असर:
बारिश न होना।
सतह पर चलने वाली धीमी हवा।
पराली का धुआं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें