फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने लांच किया एके मोबाइल एप, मिलेगी दिल्ली सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

Thu, 17 Oct 2019 12:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने लांच की एके एप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं तक रणनीतिक संदेश पहुंचाने और आम दिल्लीवालों से सीधा जुड़ने के लिए मोबाइल एप लांच किया है। इससे पार्टी के वर्तमान और अतीत के बारे में तो सारी जानकारी मिलेगी ही, भविष्य की दशा-दिशा भी पता चलती रहेगी। पार्टी का दावा है कि इसके जरिये झूठी खबरों का पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं, लोगों के बीच सही सूचना पहुंचेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि एप से देश व दुनिया के किसी भी कोने में बैठे लोगों को आप व दिल्ली सरकार के बारे में पता चल
सकेगा। इस पर शासन के दिल्ली मॉडल से जुड़ी सूचना, खबर, वीडियो व तस्वीरें मिलेंगी। 

केजरीवाल ने बताया कि पहले लोगों को सरकार के किए जा रहे कामों के बारे में और पार्टी की रणनीतियों के संबंध में दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब एप पर प्रामाणिक जानकारी मिलेगी। जो लोग पार्टी में रुचि रखते हैं, उनको एप से सहूलियत रहेगी।

विज्ञापन

डाउनलोड करने का तरीका

. 9871010101 पर मिस कॉल करने पर एक लिंक आएगा। उस लिंक से एप डाउनलोड किया जा सकता है।
. अरविंद केजरीवाल की ऑफिशयल वेबसाइट से एप तक पहुंचा जा सकता है।
. एप गूगल प्ले स्टोर पर भी मौजूद है।

एप के फीचर
. अरविंद केजरीवाल के सार्वजनिक कार्यक्रमों की जानकारी।
. लाइव देखे जा सकेंगे सीएम के सभी कार्यक्रम।
. अरविंद केजरीवाल की पूरी जीवन यात्रा मौजूद।
. शासन के दिल्ली मॉडल की जानकारी।
. फोटो गैलरी में अरविंद केजरीवाल से जुड़ी तस्वीरें।
. वीडियो सेक्शन में मिलेंगे अरविंद केजरीवाल के भाषण व साक्षात्कार।
. पता चलेगा टीम केजरीवाल से जुड़ने का तरीका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें