फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हुई यह फोटो दिल्ली के दो पुलिसकर्मियों को दिला रही शाबासी

Sun, 05 Feb 2017 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
priyanka and policeman - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की पीसीआर द्वारा आधी रात सुनसान सड़क पर लड़की की मदद के साथ घर तक सुरक्षित छोड़ने की कहानी सोशल मीडिया के ट्रेंड में शुमार हो गया है।
विज्ञापन



सोशल मीडिया से लेकर गूगल पर दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों एएसआई ओमप्रकाश और एएसआई दयाकिशन को हर कोई सलाम कर रहा है। प्रियंका ने फोटो के साथ इस कहानी को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया, जिसके बाद हजारों लाइक मदद करने वाली खाकी को मिल रहे हैं।


प्रियंका ने लिखा है कि आधी रात जब कोई मदद को तैयार नहीं था, ऐसे में खाकी की मदद इंसानियत में फिर से विश्वास जगा रही है। 
विज्ञापन

इंसानियत में फिर से विश्वास हो रहा है

file photo - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका कंबोज ने फेसबुक पर लिखा है कि ‘एक फरवरी की देर रात 1.30 बजे गाड़ी के टायर की हवा निकल गई थी और मैंने कई कार रिपेयर सर्विस को कॉल किया। हालांकि, सभी मनमाना पैसे मांग रहे थे।


इसी बीच एक पीसीआर मेरी गाड़ी के पास रुकी। मैं  प्रहलादपुर पुलिस स्टेशन के एएसआई ओमप्रकाश और एएसआई दयाकिशन को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं।


उन्होंने केवल गाड़ी का टायर ही नहीं बदला बल्कि यह भी  सुनिश्चित किया कि हम घर सुरक्षित पहुंचें। इंसानियत में फिर से विश्वास हो रहा है।’ गौरतलब है कि नववर्ष की शुरुआत पर बंगलूरू में पुलिस के सामने लड़कियों के साथ छेड़खानी पर सोशल मीडिया समेत हर किसी ने बंगलूरू पुलिसवालों को भला-बुरा कहा था। इसको लेकर काफी आलोचना हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें