फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए है ये खबर, अंबाला-सहरसा-अंबाला के बीच चलेगी जनसाधारण ट्रेन

Sun, 11 Mar 2018 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Railways
विज्ञापन

रेलवे ने अंबाला-सहरसा-अंबाला के बीच जनसाधारण स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन अंबाला से सहरसा के लिए 13 मार्च को सहारणपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर के रस्ते चलेगी।

विज्ञापन


एक अन्य स्पेशल ट्रेन आनंद विहार-सियालदाह-आनंद विहार के बीच भी अप्रैल महीने से चलेगी। स्पेशल ट्रेन चलने से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी वहीं रविवार को अमृतसर-सहरसा (15210) के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त रहने के कारण यात्रियों को परेशान भी होना पड़ेगा। 

ट्रेन संख्या संख्या 05533 सहरसा-अंबाला जनसाधारण स्पेशल रविवार को शाम 7 बजे सहरसा से चलेगी व अपनी यात्रा के तीसरे दिन मध्यरात्रि 12:15 बजे अंबाला पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05534 अंबाला-सहरसा जनसाधारण स्पेशल 13 मार्च को तड़के 3:10 बजे अंबाला से चलेगी।
विज्ञापन


अठारह सामान्य कोच वाली यह ट्रेन मार्ग में सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सुगौली जंक्शन, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में ठहरेगी। 

एक अन्य स्पेशल ट्रेन सियालदाह-आनंद विहार टर्मिनस-सियालदाह के बीच चलेगी। यह ट्रेन 7 अप्रैल से 30 जून के बीच चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को शाम 6:45 बजे बरास्ता मुगलसराय, इलाहाबाद और कानपुर सेंट्रल चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें