फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पांच और लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में , मरीजों की संख्या 27 तक पहुंची

Sat, 10 Mar 2018 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
विज्ञापन

दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर पांच लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आए हैं। अस्पतालों में रक्त नमूनों की जांच के बाद इन मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि पांच में से दो मरीज एम्स में भर्ती हैं, जबकि एक मरीज आरएमएल अस्पताल में है।

विज्ञापन


शुक्रवार को आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद दिल्ली में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या 27 हो चुकी है। जबकि इनमें से एक मरीज की बीते महीने आरएमएल अस्पताल में मौत हो चुकी है।

बत्रा अस्पताल के वरिष्ठ डॉ. डीएन झा के अनुसार पिछले वर्षों की तुलना में अबकी बार स्वाइन फ्लू के कम मामले सामने आ रहे हैं। बुखार को सामान्य वायरल समझ उसे लापरवाही से न लें। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें