भाजपा को पार्षदों का टिकट काटने के मामले में झटके लगने शुरू हो गए हैं। सुल्तानपुरी ईस्ट वार्ड से दो बार से भाजपा से पार्षद रहीं सुशीला बागड़ी के पिता और भाजपा नेता नंदराम बागड़ी ने पार्टी आलाकमान के निर्णय के खिलाफ बगावत कर सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
पार्षदों का टिकट काटने को लेकर आलाकमान के निर्णय के बाद भाजपा छोड़ने वाले बागड़ी पहले नेता हैं। इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी ने उनको हाथों हाथ लेते हुए सुल्तानपुरी बी वार्ड से टिकट दे दिया।
हालांकि उनकी पार्षद बेटी सुशीला बागड़ी ने अभी भाजपा नहीं छोड़ी है, लेकिन वह नगर निगम चुनाव में पार्टी के बजाए अपने पिता का साथ देंगी। उन्होंने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं है।