फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में रक्षाबंधन पर चलेंगी 30 अतिरिक्त बसें, जानें आपके शहर को क्या मिला

Thu, 27 Jul 2017 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग रक्षाबंधन पर 4 रूटों पर 30 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके अलावा सभी रूटों पर डेढ़ से दो गुना अधिक चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे। मुसाफिरों को सुविधा देने के लिए बसों को रात में भी नहीं रोका जाएगा।
विज्ञापन


एआरएम सतेंद्र वर्मा ने बताया कि विभाग ने रक्षाबंधन को लेकर विशेष योजना तैयार की है। इसमें दिल्ली समेत कई छोटे रूट से बसों को कम किया जाएगा। त्योहार से तीन दिन पहले से आगरा के लिए 10, अलीगढ़ के लिए 10, मेरठ और बुलंदशहर के लिए 5-5 बसें बढ़ाई जाएंगी। उन्हाेंने बताया कि  इसके अलावा फेरों में बढ़ोतरी की जाएगी।

बसों को रात में नहीं रोका जाएगा। इसके लिए रात में दूसरे चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। गौरतलब है कि नोएडा बस अड्डे से हर दिन करीब 10 हजार यात्री सफर करते हैं। इनमें सबसे अधिक अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ और आगरा जाते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें