फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Admission 2023: 64,288 विद्यार्थी ले चुके हैं दाखिला, स्नातक की 7,000 सीटों के लिए तीसरी सूची आज

Tue, 22 Aug 2023 01:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीयू ने छात्रों को 17 से 19 अगस्त तक मिड एंट्री व अपनी वरीयताओं को दोबारा व्यवस्थित करने का अवसर दिया था। इस सुविधा के तहत करीब 1346 ने मिड एंट्री का विकल्प लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की 71 हजार सीटों पर दो आवंटन सूची के तहत 64,288 दाखिले हो चुके हैं। अब करीब सात हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए शेड्यूल के मुताबिक तीसरी आवंटन सूची (अंतिम सूची) मंगलवार शाम पांच बजे जारी की जाएगी। इस सूची में रेगुलर दाखिलों के साथ-साथ ईसीए (एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटी), खेल, सीडब्ल्यू (सशस्त्र बल) श्रेणी के दाखिले भी होंगे। तीसरे राउंड के बाद भी सीटें खाली रहने पर और राउंड आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


डीयू ने छात्रों को 17 से 19 अगस्त तक मिड एंट्री व अपनी वरीयताओं को दोबारा व्यवस्थित करने का अवसर दिया था। इस सुविधा के तहत करीब 1346 ने मिड एंट्री का विकल्प लिया है। इस तरह से इन छात्रों की कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम में नई एंट्री हुई है। दो राउंड तक 62,288 छात्रों ने दाखिला ले लिया है, जबकि 32,287 ने अपनी सीट को फ्रीज कर दिया है। इस तरह से वह अपनी सीट को बदलना नहीं चाहते हैं। वह आवंटित सीट को ही स्वीकार करेंगे। जबकि 30 हजार से अधिक ने अपग्रेड का विकल्प लिया है। वह अपने कॉलेज व कोर्स को बदल चुके हैं।

22 से 24 तक स्वीकारनी होगी सीट
अब जब मंगलवार को तीसरी सूची जारी होगी तो छात्रों को अपने पसंद का कॉलेज व कोर्स मिल सकता है। तीसरी सूची में उन्हें भी सीट मिलेगी जिन्हें अब तक सीट नहीं मिली है। तीसरी सूची के तहत प्राप्त सीट को 22 अगस्त से 24 अगस्त तक स्वीकार किया जा सकेगा। कॉलेज दाखिले का सत्यापन कर उसे 22 अगस्त से 25 तक मंजूरी देंगे। चूंकि अब साइंस व श्रेणी की सीटें ही खाली हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि तीसरी सूची तक लगभग सभी सीटें भर जाएंगी। जो सीटें बच जाएंगी उनके लिए अगले राउंड की घोषणा बाद में की जाएगी। मालूम हो कि दो सूची के बाद 16 अगस्त को शैक्षणिक सत्र 2023-24 की शुरुआत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें