फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्मूला-वन का काउंटडाउन शुरू, कब लांच होंगी टिकटें?

Wed, 01 Jan 2014 05:11 PM IST
अमित कुमार बाजपेयी, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी इंडियन ग्रां प्री. (आईजीपी) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केवल 95 दिन शेष बचे हैं। अब तक टिकटों की लॉन्चिंग नहीं की गई है।
विज्ञापन


फॉर्मूला-1 और वर्ल्ड सुपरबाइक चैंपियनशिप जैसी दो रेसों के पहली बार एक साथ आयोजन और दर्शकों को खींचने के लिए विशेष प्लानिंग से आयोजक टेंशन में हैं।

तय नहीं हो पा रहा है कि दोनों रेसों में टिकटों की दरें क्या रखी जाएं ताकि सर्किट हाउसफुल रहे।

पहली बार दो रफ्तार, दो रोमांच एक साथ
यमुना एक्सप्रेसवे स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में अक्तूबर में एफ-1 जबकि 16 से 17 नवंबर तक सुपरबाइक चैंपियनशिप होगी। पहली बार बीआईसी में एक वर्ष में दो प्रमुख मोटरस्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

2011 में हुई थी टिकटों की बम्पर बिक्री
वर्ष 2011 में पहली आईजीपी के आयोजन की स्वीकृति मिलने के बाद कम वक्त होने के चलते 20 अगस्त को टिकट लॉन्चिंग की गई थी।

2012 में आईजीपी के दूसरे सीजन के लिए 10 अप्रैल को टिकटें लॉन्च कर दी गईं। 2011 में एफ-1 का जबर्दस्त क्रेज होने से कम वक्त में भी टिकटें धड़ाधड़ बिकीं। वहीं, दूसरे वर्ष अप्रैल में लॉन्चिंग के बावजूद टिकटों की बिक्री ने आपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ी और मजबूरन एक स्टैंड को खाली छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन


आयोजक टेंशन में कि क्या करें
दो वर्षों के अनुभव के बाद इस बार आयोजक हर कदम उठाने से पहले सौ बार सोच रहे हैं। जहां गत दो वर्षों तक केवल एक ही रेस का आयोजन होना था। इस बार दो रेसें होनी हैं।

जिनमें दर्शकों को खींचने के लिए कड़े प्रयासों, ब्रांडिंग, मसाले, म्यूजिक-मस्ती, प्रचार आदि की जरुरत है। जिसके बगैर दर्शकों को इस बार खींचना काफी मुश्किल भरा साबित हो सकता है।
विज्ञापन


कॉम्बो पैक के जरिए कम कीमत पर मिलेगा डबल मजा
जेपीएसआई से जुड़े सूत्रों की मानें तो कंपनी अधिकारी इस बार हर स्टैंड को भरा देखना चाहते हैं। दो रेसों में पूरा सर्किट भरा रहे इसके लिए नई प्लानिंग की जा रही है।

टिकट के कॉम्बो पैक लॉन्च किए जा सकते हैं। जिसमें एफ-1 और सुपरबाइक टिकट दरें कम करके एक साथ बेची जाएंगी। कॉम्बो पैक लेने वालों को ज्यादा फायदा होगा।

टिकटों की दरें भी इस बार गत वर्ष की तुलना में कम होंगी। दर्शकों को रफ्तार का दुगुना मजा कम खर्च में मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें