फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में गजब चोर हैं: तोड़ने में नहीं हुए कामयाब तो उठा ले गए तिजोरी, अब सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Sat, 21 Sep 2024 07:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सूचना मिलते ही प्रदीप घर पहुंचे। उनके घर के मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखा एक तिजोरी गायब है, जिसे बदमाशों ने कमरे में तोड़ने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीर्ति नगर इलाके में बदमाशों ने एक घर में चोरी करने के दौरान तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया। कामयाब नहीं होने पर बदमाश उसे अपने साथ लेकर चले गए। तिजोरी में ढाई से तीन लाख रुपये थे। घटना के समय घर के सदस्य गाजियाबाद में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन


प्रदीप कुमार सपरिवार रमेश नगर इलाके में रहते हैं। इलाके में उनका गिफ्ट पैकिंग का काम है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 18 सितंबर को वह गाजियाबाद में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे। अगले दिन उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही प्रदीप घर पहुंचे।

उनके घर के मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखा एक तिजोरी गायब है, जिसे बदमाशों ने कमरे में तोड़ने का प्रयास किया था। कमरे में उसके टूकड़े गिरे हुए थे। कामयाब नहीं होने पर चोर तिजोरी को अपने साथ लेकर चले गए। तिजोरी में करीब ढाई से तीन लाख रुपये थे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध दिखे हैं, जिनकी पहचान करने में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें