फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार नहीं टायर चुराने आए थे ये चोर

Wed, 12 Feb 2014 08:07 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसी अजीब चोरी के बारे में आपने शायद बहुत कम सुना हो कि चोर आए, खड़ी कार का टायर निकाला, उसे ईंट पर खड़ा किया और फरार हो गए।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हुआ फरीदाबाद थाना सिटी के सेक्टर-दो में। यहां चोरों ने एक कार के चारों टायर और अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-दो निवासी पतराम ने मंगलवार को सिटी बल्लभगढ़ पुलिस को बताया कि उसने सोमवार रात को कार घर के सामने खड़ी की थी।

जब उसने सुबह उठकर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी कार के चारों टायर गायब थे, टायरों की जगह चारों ओर ईंटें लगी हुई थीं। साथ ही गाड़ी की बैटरी, स्टीरियो, जैक और एंटीना भी गायब था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें