फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरिम रेल बजट ने उम्मीदों पर फेरा पानी

Wed, 12 Feb 2014 08:05 PM IST
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरिम रेल बजट में फरीदाबाद के लोगों और दैनिक यात्रियों को निराशा हाथ लगी है। यात्री संघों ने इस बजट को खानापूर्ति वाला बताया।
विज्ञापन


दैनिक यात्रियों का कहना है कि वर्षों से उनकी अनदेखी की जा रही है। दिल्ली से लेकर कोसीकलां तक लोग शटल गाड़ियों में जानवरों की तरह और जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

दैनिक यात्री संघ फरीदाबाद के प्रधान बाबूलाल शर्मा ने कहा कि इस अंतरिम रेल बजट से उन्हें निराशा हाथ लगी है। करीब दो साल से केरला एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस और श्रीधाम एक्सप्रेस की फरीदाबाद में स्टॉपेज को लेकर कई बार रेल अधिकारियों से पत्राचार कर चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त दिल्ली से पलवल तक चलने वाली शटल गाड़ियों में बोगियों की संख्या बढ़ाकर 15-15 करने, कोसीकलां वाली शटल को मथुरा तक बढ़ाने और पलवल तक जाने वाली शटल को कोसीकलां तक बढ़ाने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक सरकार ने जनता की इन मांगों पर विचार तक नहीं किया।

रेल पैसेंजर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बिजेन्द्र सिंह रावत व प्रेस सचिव प्रकाश मंगला ने कहा कि अंतरिम रेल बजट ने फरीदाबाद और पलवल दोनों को निराश किया है। न तो किसी गाड़ी के स्टापेज की घोषणा की गई और न ही कोई शटल गाड़ी बढ़ाने की। बजट में क्षेत्रीय सांसदों की बात सुनी जाती है लेकिन हमारे सांसद को दैनिक यात्रियों की सुविधाओं से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


यात्रियों में है गुस्सा, सांसद का करेंगे विरोध
दैनिक यात्री संघ होडल के प्रधान लेखराज शर्मा ने कहा कि रेल बजट में केंद्र सरकार ने दैनिक यात्रियों के साथ धोखा किया है। शटल गाड़ियों में बोगी की संख्या बढ़ाने और गाड़ियों की संख्या में इजाफा करने के लिए सांसद अवतार सिंह भड़ाना को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस अंतरिम रेल बजट से सभी दैनिक यात्री संघों में सरकार के प्रति नाराजगी है। जल्द ही सभी संघों से बात करके सांसद को ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज कराऐंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें