फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी नहीं रुक रहा चोरी का सिलसिला, चोरों ने ड्रग्स खरीदने के लिए चुराई बाइक

Mon, 06 Apr 2020 09:57 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिम जिले के आरके पुरम इलाके में लॉकडाउन के दौरान भी दोपहिया वाहनों की चोरी की शिकायतों ने पुलिस की सख्ती पर सवालिया निशान लगा दिए थे। जांच के बाद पुलिस ने तीन अप्रैल को लॉकडाउन के बावजूद चोरी करने वाले दो लोगों को दबोचा। उन्होंने बताया कि ड्रग्स की लत पूरी करने के लिए उन्होंने वाहन चुराए थे।

विज्ञापन


हालांकि लॉकडाउन में उन्हें चोरी की गाड़ियों का खरीदार नहीं मिला। उनके पास से चोरी के पांच दोपहिया बरामद हुए। दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी देवेंद्र आर्य ने बताया कि आरके पुरम में लॉकडाउन के दौरान दोपहिया वाहन चोरी हो रहे थे। 

आरके पुरम एसएचओ राजेश शर्मा की अगुवाई में गठित टीम ने आरडब्ल्यूए और प्राइवेट गार्डों से जानकारी ली तो पता चला कि रात में संदिग्ध युवकों की गतिविधि बढ़ जाती हैं। तीन अप्रैल को रात करीब नौ बजे वेंकटेश्वरा मंदिर के पास दो संदिग्धों को रोका गया तो वे भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। एक आरोपी ने अपना नाम गोल मार्केट निवासी विजय बताया। उसका साथी नाबालिग था। पूछताछ में विजय ने बताया कि वे दोनों गरीब परिवार से हैं। विजय मूल रूप से यूपी के अलीगढ़ का है। किशोरावस्था में ही उसने घर छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें