फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चुराकर भागे चोर, टायर फटा तो भाजपा नेता की गाड़ी से निकाला पहिया

Sat, 20 Jul 2019 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलाना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भैंस चुराकर भाग रहे चोरों की गाड़ी का अचानक टायर फट गया। इस दौरान चोरों की नजर भाजपा नेता के घर के बाहर उनकी कार पर पड़ी। चोरों ने भाजपा नेता की गाड़ी का टायर खोलकर अपनी गाड़ी में लगाया और भाग खड़े हुए। चोरी की ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। वहीं चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती के चलते क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। 

विज्ञापन


सौलाना-समाना मार्ग स्थित प्रज्ञा कुंज के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे मवेशी चोरों ने एक किसान के घेर में बंधी भैंस चोरी कर ली। चोर वाहन में भैंस लादकर गांव मिलक से गांव दौलतपुर ढीकरी से गुजर रहे थे। इस दौरान चोरों के वाहन का अचानक टायर फट गया। मौके पर चोरों की नजर सड़क किनारे भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी पर पड़ी। चोरों ने आनन-फानन में चोरों ने भाजपा नेता की गाड़ी का टायर खोलकर अपने वाहन में लगाया और वहां से भाग खड़े हुए। सुबह चोरी का पता लगने पर पीड़ितों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

थाना प्रभारी नेता सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि चोरों द्वारा भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मुन्ना के घर के बाहर खड़ी कार का पहिया और एक किसान की भैंस चोरी करने का मामला संज्ञान में आया है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि एक फटा हुआ टायर भी उन्हें रास्ते में पड़ा मिला है, जिससे प्रतीत होता है कि चोर जिस वाहन से भैंस को लादकर ले जा रहे होंगे, उसका टायर फटने पर कार का पहिया खोलकर अपने वाहन में शिफ्ट कर लिया होगा। बताया कि गांव क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जा रही है जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। इधर गांव शौलाना निवासी सतीश शर्मा ने बताया कि बीती रात सड़क किनारे बने उनके उनके घेर  में भैंस बंधी थी। सुबह चोर भैंस को वाहन में लादकर ले गए। इस संबंध में उसने चोरों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें