फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल वैन, 12 बच्चे घाय

Sat, 20 Jul 2019 09:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
स्कूल बैन पलटी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल लेकर जा रही मैजिक वैन अनियंत्रित होकर बंबे में पलट गई जिससे मौके पर बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने सभी बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे में वैन में सवार सभी 12 बच्चे घायल हो गए।  

विज्ञापन


दुल्हैरा स्थित ड्रीम वैली स्कूल की मैजिक वैन शनिवार सुबह ग्राम महेपा जागीर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव से निकलते ही वैन अनियंत्रित होकर बंबे में पलट गई जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। बच्चों की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वैन में सवार सभी बच्चों को बाहर निकाला। घटना के समय वैन में आयुष, गौरी, मिस्टी, हिमांशु, प्रिंस, कुनाल, प्राची, ऋषभ, चारू, नितिन, नेहा और उदय सवार थे।

जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन के अलावा अभिभावक भी मौके पर जिन्होंने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें से 11 बच्चों को मामूली चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि एक बच्ची को गंभीर हालत में नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहसीलदार अमित कुमार, सीओ गोपाल सिंह, कोतवाल योगेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


हादसे में 12 बच्चे घायल हुए थे जिनमें से 11 के मामूली चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक बच्चे का नोएडा के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

- सीओ गोपाल सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें