फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छत के रास्ते मकान में घुसे चोर, कुंडी के आगे की ईंट हटाकर नकदी व आभूषण किए चोरी; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 24 Mar 2025 04:34 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)

सार

हापुड़ जिले में छत के रास्ते मकान में घुसकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने मकान से नकदी सहित आभूषण चोरी कर लिएष। तहरीर के बाद पुलिस मामले में जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत के रास्ते मकान में उतरे चोरों ने बड़े ही शातिराना तरीके से कुंडी के आगे की ईंट हटाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मकान से नकदी सहित आभूषण चोरी कर लिए, जबकि पुलिस ने इसे दो भाइयों का विवाद बताया है।

विज्ञापन


कोतवाली में दी तहरीर में पीड़ित इमरान ने बताया कि मोहल्ला सद्दीकपुरा में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात वह लोनी से अपने घर लौटे। इसके बाद परिवार के सभी लोग सो गए। अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए और घर में रखे दो तोले के झुमके, चांदी की पाजेब, और 27 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।

इमरान ने बताया कि सुबह जागने पर उठकर देखा तो कमरों में रखा सामान इधर से उधर फैला हुआ था, जिसे देखकर परिवार के होश उड़ गए।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। वहीं, चोर बड़े ही शातिर तरीके से मुख्य दरवाजे की कुंडी के बराबर में लगी ईंट को हटाकर कमरे में दाखिल हुए और घटना को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया मामला संदिग्ध है। दो भाइयों के विवाद का मामला है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें