फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में चोरों का आतंक: चोरी के इरादे से देर रात घर में घुसे, लोगों के जागने से हुए फरार; सीसीटीवी कैमरे में

Fri, 28 Mar 2025 08:59 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

हापुड़ जिले में चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर जाग होने पर भाग निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ चोरों को तलाश की। चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटैज में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए भागते हुए चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों हुई चोरी की घटना के बाद एक बार फिर कर क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार देर रात गांव रझैटी में चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर जाग होने पर भाग निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के साथ चोरों को तलाश किया। चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटैज में कैद हो गए हैं।

विज्ञापन




गांव रझैटी निवासी किसान लिमेष तोमर  के घर चोरी करने के लिए चोर घुस गए। आहट होने पर किसान की आंख खुल गई, जिन्होंने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। जाग होने पर चोर वहां से भाग निकले, ,जिसके बाद पीडि़त ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया है कि थाना क्षेत्र के कई गांवों में चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके। गांव चांदनेर में तो एक ही रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया था। इसके बावजूद भी पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ रहा है। पीड़ित किसान ने बताया कि चोर वहां पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटैज में दिखाई दिए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटैज की जांच करते हुए चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें