फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी लें सबक: मेट्रो स्टेशन पर चार्टर्ड अकाउंटेंट का फोन निकालकर मेट्रो में सवार हुआ चोर, पीड़ित ने ऐसे दबोचा

Tue, 17 Sep 2024 05:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गिरफ्तार चोर की पहचान लोनी गाजियाबाद निवासी आरिफ के रूप में हुई है। भरतपुर राजस्थान के रहने वाले भास्कर अरोड़ा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। 
विज्ञापन
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो स्टेशन पर उतरने के दौरान एक चोर ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के जेब से फोन निकाल लिया और खुद ट्रेन में सवार हो गया। चोरी का अहसास होने के बाद पीड़ित भी बदमाश के पीछे ही कोच में सवार हो गए। इस बात से अंजान बदमाश अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया। जहां पीड़ित ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बदमाश के जेब से फोन बरामद कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

गिरफ्तार चोर की पहचान लोनी गाजियाबाद निवासी आरिफ के रूप में हुई है। भरतपुर राजस्थान के रहने वाले भास्कर अरोड़ा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को वह सिकंदरपुर से मेट्रो ट्रेन पर सवार होकर राजीव चौक आ रहे थे। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन उतरने के दौरान एक युवक ने पेंट की जेब से मोबाइल फोन चुरा लिया और कोच में चढ़ गया।
विज्ञापन

पीड़ित भी उससे नजर चुराते हुए कोच में चढ़ गए। अगले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन मेट्रो स्टेशन पर बदमाश के नीचे उतरने पर पीड़ित ने उसे पीछे से दबोच लिया और शोर मचाने लगे। गश्त कर रहे सिपाही ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके जेब से पीड़ित का मोबाइल फोन मिल गया। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें