फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान की नकली चाभी बनाकर चुराते थे जींस, पकड़ने के लिए दुकानदार ने लगाई ये तरकीब

Sun, 18 Nov 2018 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टैंक रोड इलाके में जींस कारोबारी ने अपनी सूझबूझ से दुकान में जींस पैंट की चोरी करने वाले दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक बदमाश मौके से भागने में कामयाब हो गया। 

विज्ञापन


दरअसल बदमाशों ने कारोबारी के दुकान की नकली चाभी बना रखी थी। पिछले चार माह में लाखों रुपये के कपड़े पर हाथ साफ कर चुके थे। आरोपियों की पहचान नई बस्ती निवासी शनि और सूरज के रूप में हुई है।

पीतमपुरा निवासी अजय सरावगी (48) का टैंक रोड में जींस का कारोबार है।  कुछ दिन पहले उसने अपने दुकान के स्टॉक की जांच की तो उसमें करीब दो हजार जींस पैंट कम मिले। कुछ दिनों से घर जाते समय दुकान में माल पूरे होते थे और फिर सुबह में पैंट कम हो जाते थे। 
विज्ञापन


वारदात की तह तक जाने के लिए उसने रात में पहरा देने का फैसला किया। लगातार चार दिनों तक पहरा देने के दौरान कोई नहीं आया, लेकिन पांचवें दिन उसने देखा कि बाइक पर सवार तीन युवक उसकी दुकान के पास आए। 

दो बदमाश दुकान का ताला खोलकर अंदर घुस गए, जबकि एक पहरेदारी करने लगा। जब बदमाश दुकान से कपड़े चुराकर बाहर आए तो कारोबारी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और दो बदमाशों को दबोच लिया। आनंद पर्वत थाना पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें