दिल्ली के अमन विहार इलाके में आज सुबह साढ़े सात बजे चोरी के मकसद से घुसे एक शख्स की भीड़ ने पीट पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक राजेश एक घर में चोरी के मकसद से घुसा था तभी रंगे हाथ पकड़े जाने पर भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। एक लोगों की शिकायत पर और दूसरा शख्स की मौत पर धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का। मामले की जांच की जा रही है।