फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर मचा कर पकड़ा चोर

Fri, 07 Mar 2014 07:17 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र के एक घर में चोरी करने घुसे शख्स को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी सुरेश कुमार ने थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस को बृहस्पतिवार को दी शिकायत में बताया कि वह रात में घर पर सो रहा था।

इसी दौरान कुछ आवाज होने पर उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि एक शख्स चोरी कर रहा है। उसने तुरंत शोर मचा दिया, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया।

उसकी पहचान फतेहपुर बिल्लौच में ही रहने वाले राहुल के रूप में हुई। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें