फरीदाबाद के थाना शहर बल्लभगढ़ के आदर्श नगर क्षेत्र के एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने दंपति व उनके दो बच्चों पर हमला कर दिया।
घटना की वजह रंजिश बताई जा रही है। हमलावरों ने घर में भी तोड़फोड़ की। मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, आदर्श नगर में मोहम्मद हुसैन अपने परिवार के साथ रहता है। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात को वह अपनी दुकान पर था।
इस दौरान उसके घर में घुसकर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में उसके पिता हबीब, मां जुबैरा, भाई राजा और बहन जुबैरा घायल हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।