फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मध्य प्रदेश से आकर करते थे सेंधमारी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली में होटल में रहकर वारदात को अंजाम देकर वापस मध्य प्रदेश भाग जाते थे
विज्ञापन

-विजय विहार थाना पुलिस ने तीन सेंधमारों को किया गिरफ्तार, नौ चोरी के दोपहिया वाहन, लाखों के गहने और नकदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विजय विहार थाना पुलिस ने सेंधमारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। बदमाश राजधानी में बंद घरों को निशाना बनाते थे और वारदात को अंजाम देकर मध्य प्रदेश के इंदौर भाग जाते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के तीन बदमाशों सुरजीत सिंह (41), अनिल सिंह (32) और कीर्तन सिंह (24) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नौ चोरी के दोपहिया वाहन, साढ़े 22 हजार रुपये, 10 सोने की चूड़ियां, दो सोने के हार, नौ सोने की अंगूठियां, सात जोड़ी सोने की बालियां और चार सोने की चेन बरामद हुए हैं। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि 20 अप्रैल को विजय विहार थाना पुलिस को एक घर में चोरी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ अज्ञात बदमाश सुबह के समय उसके घर में घुस आए और करीब 50 हजार रुपये और सोने के गहने चोरी कर लिए। पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू की। बदमाशों के भागने की दिशा में सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर उनके महिपालपुर स्थित एक होटल में ठहरे होने की जानकारी मिली। टीम ने होटल में छापा मारकर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने चोरी के कई मामलों में शामिल होने की बात कबूल की।
विज्ञापन

नकली चाबियां बनाने का करते थे काम
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि तीनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। पिछले कुछ सालों से वह ताले की मरम्मत और नकली चाबियां बनाने का काम कर रहे थे। इस धंधे में होने की वजह से उन्हें विभिन्न प्रकार के तालों को खोलने का अनुभव हो गया था। जिसका इस्तेमाल वह चोरी करने के लिए करने लगे। बदमाशों ने बताया कि वह हर महीने दिल्ली आते थे और 15 दिनों के भीतर 8 से 10 घरों में चोरी करने के बाद अपने घर लौट जाते थे। दिल्ली में रहने के दौरान वह महिपालपुर स्थित होटल का कमरा बुक करते थे। दिन में वह घरों की रेकी करते थे और रात में वह होटल के पास से एक ऑटो किराये पर लेकर जाते थे। वारदात को अंजाम देने से पहले वह दोपहिया वाहन चुराते थे और वारदात के बाद उसपर बैठकर भाग जाते थे। होटल पहुंचने से पहले वाहनों को किसी सुनसान जगह पर छोड़ देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें