फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन लापरवाह गुड़गांव में इन्हें खुद खरीदना पड़ रहा मीटर

Fri, 12 Jun 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के उपभोक्ताओं को थ्री फेस मीटर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। निगम के स्टोर में काफी समय से यह मीटर आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। इस कारण जरूरतमंदों को ओपन मार्केट से इसे खरीदना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें काफी पैसे भी खर्च करने पड़ रहे हैं। रोजाना उपभोक्ताओं को डीएचबीवीएन के सब डिवीजन कार्यालयों में चक्कर भी लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डीएचबीवीएन अपने उपभोक्ताओं को बिजली मीटर मुफ्त में उपलब्ध कराता है। मगर थ्री फेस मीटर निगम के स्टोर में मौजूद नहीं होने से  उन्हें इसे बाहर से खरीदना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें तीन से साढ़े तीन हजार रुपये तक खर्चना पड़ रहा है। गुड़गांव के तकरीबन साढ़े तीन लाख बिजली उपभोक्ताओं में से हजारों ऐसे हैं जो थ्री फेज मीटर प्रयोग करते हैं। मीटर की उपलब्धता नहीं होने से नए कनेक्शन और खराब मीटरों को बदलवाने वालों को दिक्कत हो रही है।

डीएचबीवीएन गुड़गांव के अधिक्षण अभियंता संजीव चोपड़ा ने कहा कि इस समय स्टोर में थ्री फेस मीटर उपलब्ध नहीं है। पहले जो मीटर स्टोर में आए थे उनके सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी थी। इस कारण उन्हें लौटा दिया गया था। फिलहाल अब टेस्टिंग काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


सप्ताह भर में निगम के स्टोर में यह मीटर आ जाएंगे। थ्री फेस मीटर उन उपभोक्ताओं की ओर से प्रयोग किया जाता है। जिनके यहां छह या उससे अधिक किलोवाट लोड की जरूरत होती है। यह घरेलू और कॉमर्शियल दोनों प्रकार के कनेक्शन में प्रयोग किया जाता है। सिंगल फेस बिजली मीटर सिर्फ पांच किलोवाट लोड को उठाने में सक्षम होता।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें