दिल्ली की किशोरी का अपहरण कर ग्रेटर नोएडा में गैंगरेप करने और गोली मारने के बाद कुएं में फेंकने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
साउथ-वेस्टर्न रेंज केसंयुक्त पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि उत्तम नगर निवासी व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के गायब होने की शिकायत ने 22 नवंबर को उत्तम नगर थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस को छह दिसंबर को सूचना मिली थी कि पीड़ित लड़की को यथार्थ अस्पताल, सेक्टर ओमेगा-1 गौतमबुद्ध नगर यूपी में भर्ती कराया गया है।