नगर निगम की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत सदर बाजार से लेकर इफको चौक जैसे 52 संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
सोमवार को टेंडर खुलने के बाद इसकी जिम्मेदारी एक निजी कंपनी पॉलि एक्सल को सौंप दी गई। इस पर 5.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कैमरे लगाने का समय छह महीना दिया गया है।
पुलिस की ओर से नगर निगम को कैमरा लगाने के लिए दिए गए प्रस्ताव के बाद सदर बाजार, राजीव चौक, सिगभनेचर टावर, व इफको चौक के बीच में 52 कैमरे लगाने की योजना है। निगम की ओर से आवंटित टेंडर में दो कंपनियों ने हिस्सा लिया था।
जिसमें टेकभनोसिस व पॉली एक्सल कंपनी हैं। नगर निगम की ओर से 20 लाख रुपये कम में आवेदंन क रने वाली कंपनी पॉली एक्सल को काम करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर की स्वीकृति देने के लिए मुख्य अभियंता को प्रस्ताव भेजा गया है।
क्या है योजना
:सदर बाजार, सदर बाजार से राजीव चौक, राजीव चौक से सिगभनेचर टॉवर, सिगभनेचर टॉवर से इफको चौक पर कैमरा लगेंगे।
:कुल कैमरों की संख्या 52 होगी।
:नाइट विजन की क्षमता के साथ 360 अंश पर घूमने की खूबी होगी।
:कैमरे पैनासोनिक कंपनी के होंगे।
:एक कैमरे की कीमत 1.95 लाख रुपये होगी।
:छह माह के भीतर कैमरे लगने का काम पूरा होगा।