फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं वो 5 वजह जिनके कारण सीएम योगी को आना होगा नोएडा

Sat, 08 Apr 2017 12:52 PM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 10
yogi adityanath - फोटो : PTI
सत्ता और सरकार को बचाने के लिए कई मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल में नोएडा आए ही नहीं। इस बार पांच ऐसी वजह है जिनको आगे कर नोएडा विधायक पंकज सिंह उन्हें नोएडा लाएंगे और इस मिथक को तोड़ेंगे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने पांच साल में एक बार भी नोएडा आने की नहीं सोची

2 of 10
YOGI ADITYANATH - फोटो : SELF
यूपी में सत्ता में रहते हुए कोई भी सीएम नहीं आया और जो आया उसकी अगली बार सरकार नहीं बनी है। इसी मिथ्या के चलते सीएम अखिलेश यादव अपने पूरे कार्यकाल में एक बार भी नोएडा नहीं आए हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में दो बार आकर इस मिथ्या को तोड़ दिया है

3 of 10
योगी आदित्यनाथ
मगर इस बार नोएडा विधायक पंकज सिंह इस मिथक तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को नोएडा लाएंगे। यह बात रविवार को विधायक पंकज सिंह ने अमर उजाला संवादाता से फोन पर हुई वार्ता में कही।

4 of 10
yogi adityanath - फोटो : PTI
पंकज सिंह ने कहा कि पहला तो नोएडा प्रदेश का सबसे अहम जिला है और रेवन्यू देने में भी सबसे बड़ा स्थान रखता है। नोएडा के राजस्व से प्रदेश के अन्य हिस्सों का विकास होता है। ऐसे जिले में प्रदेश का मुख्यमंत्री न आए इससे बड़ा अभिशाप और क्या हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 10
yogi adityanath - फोटो : PTI
दूसरा, मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने पांच साल में एक बार भी नोएडा आने की नहीं सोची। जबकि वह बराबर के जिले गाजियाबाद और बुलंदशहर में कई बार आ चुके हैं।
विज्ञापन

6 of 10
yogi adityanath - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करेंगे और मिथक तोड़ने के लिए नोएडा में बुलाएंगे। जिससे आधुनिकता के इस युग में इस तरह की मिथ्या को तोड़ा जा सकें।
विज्ञापन

7 of 10
yogi adityanath - फोटो : PTI
तीसरा उन्होंने कहा कि वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा में दो बार आकर इस मिथ्या को तोड़ दिया है। कहा कि हम कैसे खुद को आधुनिक कह दें अगर हमारा मुख्यमंत्री ही ऐसी बातों पर विश्वास करेगा।

8 of 10
yogi adityanath - फोटो : PTI
चौथा, पुलिस-प्रशासनिक और प्राधिकरण के अफसरों के तबादले के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र हैं।

9 of 10
yogi adityanath - फोटो : PTI
उनको प्रदेश में विकास करना है और कहां अफसर बदलने हैं और किसको कहां तैनात कराना है यह निर्णय सीएम के पास ही है।
विज्ञापन

10 of 10
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
पांचवा, जिले में तीनों विधायकों में से किसी को भी मंत्रीमंडल में शामिल न करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह अधिकार पार्टी के शीर्ष नेताओं और मुख्यमंत्री का होता है। वह अपने-अपने क्षेत्र में विकास कराने के लिए चुने गए हैं और मंत्री बने बिना भी सभी विधायक उतना ही विकास कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें