अशोक विहार स्थित पिकनिक हट पार्क में बुधवार शाम टहलने के दौरान महिला पत्रकार पर लोहे की रॉड और पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया गया। बेहद नाजुक हालत में उसे फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
aparna kalra journalist
पीड़िता के सिर में कई फ्रैक्चर हो गए हैं और फिलहाल वह कोमा में है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि लूटपाट के लिए हमला नहीं किया गया है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर भारत नगर थाना पुलिस पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अपर्णा कालरा (45) परिवार के साथ सी-ब्लॉक, अशोक विहार फेज-3 में रहती है।
विज्ञापन
3 of 7
aparna kalra journalist
इनके परिवार में पिता जीडी कालरा, मां प्रभा और एक बड़ी बहन प्राची है। प्राची डीयू में प्रोफेसर हैं। अपर्णा कई नामी अंग्रेजी अखबारों में काम करने के बाद पिछले डेढ़ साल से स्वतंत्र पत्रकार है। रोजाना शाम को वह घर के पास मौजूद पिकनिक हट पार्क में टहलने के लिए जाती है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे वह पार्क में अकेली टहल रही थी। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने रॉड और पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया।
4 of 7
aparna kalra journalist
पार्क में टहलने आए लोगों ने अपर्णा को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को पहले दीपचंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उसे फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों को शाम 7:30 बजे अस्पताल से पुलिस ने हमले की सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 7
aparna kalra journalist
शुरुआत में आशंका व्यक्त की जा रही थी कि लूटपाट के लिए अपर्णा पर हमला किया गया। मगर उसका मोबाइल घर पर मिल गया और वह ज्वेलरी पहनती ही नहीं है। ऐसे में अब पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश या किसी अन्य वजहों से पीड़िता पर हमला किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
aparna kalra journalist
फिलहाल अपर्णा की हालत बेहद नाजुक है। बुधवार रात को ही उसके सिर का ऑपरेशन किया गया। पुलिस पार्क में टहलने आने वाले लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
झाड़ियों में खींचने का किया था प्रयास
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कुछ लोग सामने आए, जिन्होंने बताया कि हमले के बाद पीड़िता कुछ देर तक होश में थी। उस दौरान अपर्णा ने इन लोगों से बताया था कि कुछ लोग उसे झाड़ियों में खींचने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद उस पर हमला कर दिया। इसे देखते हुए एक पुलिस टीम बनाई गई है, जो वहां आसपास रहने वाले नशेड़ियों और बदमाशों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।