योगी सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों के उन इलाकों को पूरी तरह सील करने का निर्णय लिया है जो कोरोना वायरस संक्रमण के हॉटस्पॉट बन गए हैं। मतलब इन इलाकों में संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है। गौतमबुद्धनगर में ऐसे 22 इलाकों को चिह्नित किया गया है। जो कि बुधवार रात 12 बजे से पूरी तरह सील कर दिए गए हैं।