फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : दिल्ली NCR में हल्की बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट; गर्मी से राहत की उम्मीद

Mon, 28 Apr 2025 12:34 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने 28-30 अप्रैल के लिए बादल, तेज हवाएं और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एनसीआर में इस हफ्ते मौसम बदलने की संभावना है। हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का यलो एलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है। साथ ही 10-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलने का पूर्वानुमान लगाया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री तक जाने और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा 29 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया है। 
Weather: पंजाब समेत 10 राज्यों में बढ़ेगी गर्मी; पूर्वोत्तर में भारी बारिश और छत्तीसगढ़-बिहार में ओले का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अप्रैल को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम बिगड़ने के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक होने की संभावना है। साथ ही हल्की गरज-चमक के साथ बूंदा-बांदी भी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल और एक मई तक इसी तरह से मौसम में बदलाव नजर आएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें