फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नवंबर तक नहीं होगी गंगाजल आपूर्ति

Sat, 25 Oct 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा और टीएचए के लोगों को अब छह नवंबर तक गंगाजल का इंतजार करना पड़ेगा। खतौली में हरियाणा को पानी देने के लिए किए जा रहे भूमिगत कार्य में देरी के चलते अभी तक हरिद्वार से पानी नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन


तीन नवंबर को सिंचाई विभाग पानी छोड़ेगा। इसके बाद ही टीएचए में पेयजल आपूर्ति सुचारु हो पाएगी।

गंगनहर में सफाई के चलते तीन अक्तूबर से गंगाजल आपूर्ति बंद है। सिंचाई विभाग ने 23 अक्तूबर को पानी छोड़ने का दावा किया था, लेकिन खतौली में हरियाणा को पानी देने के लिए किए जा रहे भूमिगत कार्य में हो रही देरी को देखते हुए सिंचाई विभाग ने तीन नवंबर तक गंगा बंदी का शेड्यूल परिवर्तित किया है।

अब तीन नवंबर को गंगाजल में हरिद्वार से पानी छोड़ा जाएगा। जिसके तीन दिन बाद गंगाजल प्रताप विहार स्थित प्लांट में पहुंचेगा। गंगा वाटर को साफ करने के लिए दो दिन लगेंगे।
विज्ञापन


टीएचए की 9 कॉलोनियों में है संकट
इसके बाद ही टीएचए की नौ कालोनियों वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, कौशांबी और डेल्टा कालोनी पिछले 20 दिन से गंगाजल न मिलने से परेशान हैं।

उन्हें उम्मीद थी कि 28 को गंगाजल पहुंच जाएगा लेकिन अब 3 नवंबर तक इंतजार करना होगा। यानी अब लोगों को दस दिन और पेयजल की समस्या से जूझना पड़ेगा।

नगर निगम के अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि अभी उन्हें गंगाजल आपूर्ति की कोई जानकारी नहीं है। कालोनियों में पेयजल आपूर्ति के लिए नगर निगम पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें