वेलेंनटाइन डे से पहले ही शादीशुदा महिला ने मोहब्बत की जंग जीत ली। पंचायत ने भी उसे पति की बजाय प्रेमी संग रहने की इजाजत दे दी।
ग्रेटर नोएडा के थोरा चौकी क्षेत्र में पिछले चार दिनों से एक शादीशुदा महिला की जिद से परेशान पुलिस ने कोतवाली में प्रेमिका के परिजन और सम्मानित लोगों की पंचायत कराई। पंचायत ने पति से तलाक दिलाकर महिला को प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी।
खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी जेवर कोतवाली के थोरा चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से उसका पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया।
इसके बाद वह ससुराल वालों पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी। बताया गया है कि युवती मौका मिलते ही 100 नंबर पर कॉल कर ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाती थी और जान को खतरा बताकर पुलिस से जल्द मदद की गुहार लगाती थी।