फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डॉक्टर की नौकरी पाने के लिए अस्पताल में दिखी मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- दस घंटे तक चला इंटरव्यू का दौर, आठ गुना से अधिक पहुंचे आवेदक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर नौकरी पाने के लिए मारामारी रही। करीब दस घंटे तक अस्पताल में इंटरव्यू का दौर चला। अस्पताल ने जूनियर रेजिडेंट के 43 पदों को भरने के लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया था। उसमें आठ गुना से अधिक आवेदक नौकरी के लिए पहुंच गए।

जूनियर रेजिडेंट के 43 पदों को भरने के लिए सुबह 11 बजे से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हई और रात नौ बजे तक इंटरव्यू का दौर चला। इसमें लगभग 355 आवेदकों ने हिस्सा लिया। एडहॉक पर रेजिडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति होनी है। इसके लिए एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले आवेदक योग्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. संदीप डागर ने बताया कि अधिक आवेदकों के आने की कई वजह है। इसमें सबसे पहला कारण दिल्ली में दूसरे राज्यों की तुलना में वेतन का अधिक होना है। देश के मेडिकल कॉलेजों और विदेश से एमबीबीएस करने वाले छात्र हर साल तेजी से बढ़ रहे हैं। छात्र के मन में होता है कि पीजी की तैयारी के साथ नौकरी करने से पढ़ाई के खर्चे भी वहन हो जाएंगे और प्रैक्टिस भी कर लेंगे। एक-दो महीने पहले सफदरजंग अस्पताल में करीब 198 पदों के लिए लगभग 1200 आवेदक पहुंचे थे। वहां पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें