फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महाशिवरात्रि पर साउथ एशियन विवि में नॉनवेज परोसने पर बवाल, ABVP-SFI में ठनी; हाथापाई तक पहुंचा मामला

Thu, 27 Feb 2025 09:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में हंगामा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (एसएयू) में महाशिवरात्री के मौके पर छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि यूनिवर्सिटी के मेस में नॉनवेज परोसा गया। जिसे लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों के बीच हाथापाई होने लगी। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। एसएफआई का आरोप है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने छात्री के बाल खींचे और उन पर हमला किया। एसएफआई दिल्ली के एक आधिकारिक बयान के अनुसार एबीवीपी के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के मेस में कुछ छात्रों पर उनकी मांग का पालन नहीं करने पर हमला किया कि महा शिवरात्रि पर मांसाहारी भोजन नहीं परोसा जाना चाहिए।

वहीं, एबीवीपी का कहना है कि कई छात्रों ने महाशिवरात्रि के मौके पर उपवासी भोजन की मांग की थी। छात्रों की इस मांग को स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो अलग-अलग मेस में से एक मेस में उपवासी  भोजन की व्यवस्था की गई थी। कुछ छात्र जानबूझकर धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने का प्रयास किया और एसएफआई से जुड़े लोगों ने वहां जबरन नॉनवेज परोसने का प्रयास किया। जब व्रतधारी छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया तो इन असामाजिक तत्वों ने न केवल उनकी बात को अनसुना किया, बल्कि उनके साथ जबरदस्ती करने लगे और फिर हाथापाई पर उतर आए। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने कहा कि विश्वविद्यालय में स्थिति शांतिपूर्ण है और उसे कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। इसमें यह भी कहा गया कि विश्वविद्यालय द्वारा आंतरिक जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से दोपहर करीब 3.45 बजे मैदानगढ़ी पुलिस स्टेशन में झगड़े की पीसीआर कॉल मिली। जब हम मौके पर पहुंचे तो मेस में दो गुटों के बीच झगड़ा हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें