फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आज कोई विपक्ष नहीं, भारत एक है.. पहली आहुति है अभी'

Fri, 30 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : ANI
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सेना की प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद ट्वीट कर कहा भारत माता की जय। पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। 
विज्ञापन


केजरीवाल के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सेना के हौसलों को सलाम किया और जय हिंद की सेना के नाम पर ट्विटर पर जयघोष किया।

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्वीट में कविता लिखी-पहली आहुति है अभी, यज्ञ चलने दो...। 
Trending Videos
विज्ञापन

'आतंकियों को खत्म करना घरेलू स्वच्छता अभियान है'

कप‌िल म‌िश्रा
मिश्रा ने लिखा, आज कोई विपक्ष नहीं है। भारत एक है। भारतीय सेना ने इतिहास बनाया है, पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा है।

पर्यटन मंत्री ने आगे लिखा, प्यारे पाकिस्तानी आतंकवादियों, तुम्हें मरने के लिए नियंत्रण रेखा पार करके आने की जरूरत नहीं है, भारतीय सेना ने होम डिलीवरी शुरू कर दी है। 

ये त्योहारी सीजन का विशेष ऑफर है। आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा कि, पाकिस्तान को समझना चाहिए कि भारतीय सेना की तरफ से पीओके में आतंकियों को खत्म करना घरेलू स्वच्छता अभियान है, हमला नहीं। जयहिंद, जय हिंद की सेना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें