फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः टिकट बंटवारे पर पार्टियों में मचा है घमासान

Mon, 20 Jan 2020 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
असंतोष के स्वर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए टिकट का एलान होने के साथ ही तीनों मुख्य राजनीतिक पार्टियों में विरोध तेज हो गया है। टिकट के दावेदारों के समर्थक सड़क पर उतर आए हैं। रविवार को कांग्रेस और भाजपा कार्यालय में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी रहा।

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय के सामने लक्ष्मीनगर विधानसभा क्षेत्र में टिकट नहीं मिलने से दिनेश प्रताप सिंह के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। उनके साथ बड़ी संख्या में ऑटो चालक भी पहुंचे। प्रदर्शनकारी लक्ष्मीनगर विधानसभा से अभय वर्मा को टिकट मिलने से नाराज थे। 

उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी पर टिकट के बंटवारे में भेदभाव का आरोप मढ़ा। नारेबाजी करते हुए कहा...‘प्रधानमंत्री के साथ हैं मनोज तिवारी के खिलाफ हैं।’
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस में भी विरोध के सुर उठने लगे हैं। आरकेपुरम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका सिंह के खिलाफ प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता महीपाल यादव के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रियंका सिंह का नाम वापस लेने की मांग की। 

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि टिकट बंटवारे में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। पार्टी ने आरकेपुरम से कमजोर उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री की बेटी प्रियंका सिंह को आरकेपुरम से उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें