वर्ष 2012 में इंटर पास करने वाले ऐसे छात्र, जिन्हें अब तक लैपटॉप नहीं मिल सका है। उन्हें एक बार फिर से यह मौका दिया जा रहा है। ऐसे छात्र जिन्होंने 2012 में इंटरमीडिएट परीक्षा पास की है और वे स्नातक की पढ़ाई रेगुलर कर रहे हैं। ऐसे छात्रों के आवेदन एक बार फिर से लिए जाएंगे।
एडीआईओएस ज्योति दीक्षित ने बताया कि पिछले वर्ष जो लैपटॉप बांटे गए थे, उनमें पांच सौ के करीब लैपटॉप अभी भी बचे हुए हैं। ज्योति दीक्षित ने बताया कि शासन की ओर से जारी नए निर्देशों में बदलाव किया गया है।
पिछली बार 2012 में पास आउट और उसी वर्ष स्नातक में दाखिला लेने वाले छात्रों के ही आवेदन मंगाए गए थे। ज्योति दीक्षित बताती हैं कि 2012 में बारहवीं पास ऐसे छात्र जो किसी कारणवश उसी वर्ष स्नातक में दाखिला नहीं ले सके थे।
वही छात्र अब स्नातक कर रहे हैं ऐसे छात्रों को भी लैपटॉप दिया जाएगा। एडीआईओएस ने कहा सभी पात्र अपने आवेदन कालेज या छात्र जिला विद्यालय निरीक्षण कार्यालय पर आवेदन कर सकेंगे। इसी माह बचे हुए पांच सौ लैपटॉप छात्रों को दिए जाने हैं।